गढ़वा: गढ़वा उपायुक्त ने पोषण अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Garhwa, Garhwa | Mar 11, 2024 महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा पोषण अभियान योजनान्तर्गत उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा प्रचार वाहन (रथ) को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ उक्त रैली का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी परियोजनाओं के महिला पर्यवेक्षकों एवं सेविकाओं द्वारा निकाली गई, जिसमें पोषण शपथ भी दिलाए गए।