रीठी: पानी के लिए जंग: रीठी के हरिजन मोहल्ला में टैंकर बना सहारा, बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग
Rithi, Katni | May 5, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय के हरिजन मोहल्ला में इन दिनों पीने के पानी को लेकर हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। यहां के रहवासी बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लोग सड़कों पर बैठकर पानी भरने का इंतजार करते नजर आते हैं। मोहल्ले के अधिकांश हैंडपंप जवाब दे चुके हैं, जिनमें अब पानी नहीं निकल रहा।