गुना कोतवाली थाना पुलिस ने जिला अस्पताल कैदी वार्ड से उपचार के दौरान भागे ₹10000 के इनामी आरोपी तेगा पारदी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 16 नवंबर को थाना प्रभारी ने कहा, 17 जुलाई 2024 भर्ती आरोपी 18 जुलाई सुबह चकमा देकर भाग गया था। 15 नवंबर को आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही की गई। आरोपी तेगा पारदी पर गुना के अलावा राजस्थान गुजरात दिल्ली में कई केस दर्ज है।