शेखपुरा: दोनों सीटों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न, नवोदय में EVM स्ट्रांगरूम में सील
शेखपुरा के दोनों सीटों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद EVM और VVPAT को नवोदय विद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सील कर दिया गया। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे डीएम सहित कई अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे के साथ सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ जवानों को भी लगाया गया है।