चितरंगी: ग्राम हर्रहवा में लावारिस रूप से डंप/भंडारित खनिज रेत लगभग 105 घन मीटर (10डम्फर) को जप्ती कर कार्यवाही की गई ।
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी एवं खनिज निरीक्षक व खनिज अमला एवं कोतवाली बैढ़न से पुलिस बल लेकर सिंगरौली उपखंड क्षेत्र अंतर्गत खनिजो के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण की सघन जांच की गई।