चितरंगी: गनियारी से 11 किलो अवैध गांजा के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बैढन कोतवाली प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां गनियारी के कचरा फैक्ट्री के समीप बैग में 11 किलो गांजा लिए एक आरोपी को पुलिस के द्वारा खेराबंदी कर गिरफ्तार किया और आरोपी की युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।