चितरंगी: बलियरी में अवैध मुरूम उत्खनन में लगे एक जेसीबी मशीन एवं तीन ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर की कार्यवाही।
बलियरी से खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन करके विक्रय किये जाने की सूचना मिलने पर घेराबन्दी करते हुये कड़ी मसक्कत से अवैध उत्खनन मे लगे एक JCB मशीन के साथ 03 ट्रैक्टर वाहन को खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन/परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्त कर कोतवाली बैढ़न मे खड़ा कराया गया। और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।