डुमरी: नवाडीह, रजावल आरसी चर्च में नवाखानी पर्व धूमधाम से मनाया गया
Dumri, Gumla | Sep 28, 2025 डुमरी प्रखण्ड के आरसी चर्च नवाडीह, रजावल में रविवार को पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ नवाखानी पर्व मनाया गया। नवाडीह में मुख्यानुष्ठाता फादर ब्यातुष किंडो,सहयोगी फादर पिंगल कुजूर,फादर देवनीश एक्का और रजावल में फादर दोमनिक तिर्की सहयोगी फादर एडवर्ड लकड़ा की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा हुई मुख्यानुष्ठाता फादर ब्यातुष किंडो ने अपने संदेश में संबोधित किया।