पीलीभीत: मित्रसेनपुर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत
पीलीभीत माधौटांडा थाना क्षेत्र के बंगला मित्रसेनपुर के पास रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में रेल पटरी पर कार्य कर रहे मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात मालगाड़ी गुजरी और उसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।