आगरा: तोता का ताल पर सड़क पर 2 पक्षों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल
थाना लोहा मंडी क्षेत्र के तोता का ताल इलाके में आपसी रंजिश के चलते बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जहां लात-घूंसे चलते रहे और कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वायरल फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।