गाजीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन’ द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग में बाल विवाह, बाल श्रम और साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दरअसल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह व बाल श्रम की रोकथाम, और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके बताना था।