मदुदाबाद में शनिवार की सुबह करीब 9: 32 बजे जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कर्पूरी जनकल्याण समिति की ओर से किया गया। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर की आवाक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।