फतेहपुर: थरियांव के NH2 हसवा चौकी के समीप इरिक्शा पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुँची NHI की एम्बुलेंस
हसवा कस्बा निवासी संतोष कुमार का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार के भरम भूषण में पिता का सहयोग करता है। रोज की भांति आज भी वह सवारी की तलाश में निकला था। तभी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय