नाथनगर: मनसर गांव से पुलिस ने 234 ग्राम ब्राउन शुगर, दो कट्टे और तीन बाइक के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हथियार, मोटरसाइकिल और नकदी भी बरामद हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ, हथियार और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई