गिरिडीह: कोल्डिहा में सड़क हादसे में महिला की मौत, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गई जान, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
शहर के कोलडिहा में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद शुक्रवार को 10 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि पप्पू खान की पत्नी रिफत परवीन गुरुवार देर शाम सब्जी लेने कोलडिहा आई हुई थीं। इसी दौरान पीरटांड थाना क्षेत्र के मसनो टांड़ के दो लड़के मोटरसाइकिल से गिरिडीह से वापस घर जा रहे थे।