तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
तेघड़ा थाना अंतर्गत बजलपुरा गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले गोपाल कुमार सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई है।युवक अपनी दादी के द्वादशा कर्म पर बाजार से कुछ सामान लाने जा रहा था।घटना शुक्रवार को दिन के 11:00 की है।पुलिस जांच में जुट गई है।