डेहरी: डालमियानगर में सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल
Dehri, Rohtas | Apr 9, 2026 डालमियानगर में सड़क हादसा: भाई की मौत, बहन गंभीर घायल। रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सुमन कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन शालिनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि मकराइन निवासी रेल कर्मी प्रदीप चौधरी के पुत्र-पुत्री अपने ननिहाल से लौट रहे थे।