कलान: सिठौली मोड़ पर बाइक सवार की टक्कर से हुई मौत, रिपोर्ट दर्ज
जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा कोला निवासी उदयभान सिंह ने मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके भाई आशुतोष सिंह (पुत्र छोटेलाल) की 10 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे सिठौली मोड़ के पास जरीनपुर की ओर आ रही स्प्लेंडर बाइक से टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। आशुतोष हीरो डीलक्स बाइक पर सवार थे।