फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद को मिला नया कप्तान: एसपी आदित्य लांग्हे ने संभाली कमान, बोले- जाम, अवैध शराब और व्यवहार सुधार प्राथमिकता
नवागत एसपी आदित्य लांग्हे ने बुधवार दोपहर एक बजे करीब प्रेस वार्ता कर मीडिया से रूबरू होते हुए अपने कार्यकाल की प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। 3 दिसंबर 1990 को जन्मे आदित्य लांग्हे ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी कर भारतीय पुलिस सेवा में आए।