घोड़ाडोंगरी: पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का भक्तिमय समापन, संत सिंगाजी महाराज की महिमा सुनकर श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया धर्म लाभ
घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने सोमवार शाम 4 बजे चिचोली नगर स्थित श्री सिंगाजी यादव समाज भवन परिसर में आयोजित पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा एवं सत्संग का भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संत सिंगाजी महाराज की महिमा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।