बीना: एसडीएम ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले, बीएमओ से मांगा जवाब
Bina, Sagar | Feb 2, 2026 बीना का सिविल अस्पताल अव्यवस्थाओं को लेकर आए दिन चर्चाओं में बना रहता है। जहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एसडीएम लगातार अस्पताल का दौरा कर रहे हैं। वही एसडीएम विजय डेहरिया ने सोमवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां पर ड्यूटी के दौरान डॉक्टर दीपक तिवारी के अलावा कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। वही डेंटिस्ट कक्ष में ताला लगा दिखा।