जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए महिला के शव को घर लेकर चले गए।