विदिशा के SATI कॉलेज के सामने स्थित एक मकान में चोरी की एक वारदात सामने आई थी , फरियादी राजेंद्र श्रीवास्तव ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी , जिसमे उन्होंने बताया था कि चोरों ने उनके घर से लाखो रुपए की ज्वैलरी और नगदी चोरी कर ली । एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस को जल्द चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे ।