लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान
लोहरदगा जिले में सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी और छोटी गाड़ियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का कार्य किया गया, जिससे रात में गाड़ियां स्पष्ट रूप से दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।यह कार्यक्रम सड़क पर सुरक्षित यातायात और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से शाम 5:00 आयोजित किया गया।