लोहरदगा: लोहरदगा में सेवा भारती ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ के नेतृत्व में मंगलवार शाम 5:30 बजे गरीब, जरूरतमंदों एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण लोहरदगा शहरी क्षेत्र में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा असहायों को सहयोग प्रदान करे। इस मौके पर ओम सिंह मुनेश्वर साहू वाल्मीकि साहू समेत कई लोग मौजूद थे!