हरसूद: नया हरसूद छनेरा में पेट्रोल-डीजल की बिक्री सामान्य, खाद्य अधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा
Harsud, Khandwa | Mar 27, 2026 ईरान इजरायल युद्ध के चलते पेट्रोल डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। नया हरसूद छनेरा में स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की बिक्री सामान्य चल रही है। शुक्रवार को नया हरसूद छनेरा में स्थित पेट्रोल पंपों का खाद्य अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने जायजा लिया और पाया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल उपलब्ध है।