किशनगढ़ बास: खैरथल जिला मुख्यालय पर HRRL रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा, सभी ग्राम पंचायतों पर भी दिखाया जाएगा
Kishangarhbas, Alwar | Jul 3, 2026
PRO अत्तर सिंह ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई को पचपदरा HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम का प्रदेश भर में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसी क्रम में खैरथल जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार सुबह 10:00 बजे पीएम श्री राजकीय नवोदय विद्यालय के सभागार में किया जाएगा।