शाजापुर: भीषण गर्मी में खेड़ा पहाड़ गांव में गहराया जल संकट, पानी के लिए 4 किमी भटक रहे ग्रामीण
शाजापुरजिले के खेड़ा पहाड़ गांव में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। जिला मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूर स्थित गांव में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है। गांव का एकमात्र हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। हैंडपंप बंद होने के कारण लोगों को पानी के लिए करीब 4 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।