मंझनपुर: मंझनपुर मुख्यालय के चमनगंज में शिवानी फैशन शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
मंझनपुर के चमनगंज स्थित शिवानी फैशन शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।