मदनपुर: दो महीने का कचरा बेचकर बेरी पंचायत को ₹3248 की आय हुई
लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत मदनपुर प्रखंड की बेरी ग्राम पंचायत में कचरा प्रबंधन से आय अर्जित की जा रही है। पंचायत स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) में पिछले दो महीने से एकत्र सूखे कचरे को गुरुवार को कबाड़ी को बेचकर 3248 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। प्रखंड समन्वयक ओमप्रकाश ने बताया कि उक्त राशि को इलाहाबाद बैंक स्थित पंचायत निधि के खाते में जमा करा द