बरेली: वलीमे में युवक पर जानलेवा हमला, साले समेत साथियों ने हाकी और बेल्ट से पीटा, जान से मारने की धमकी दी
बरेली के बारादरी क्षेत्र में वलीमे में पहुंचे मोईन खान पर उनके साले शाहनवाज़, उवैस और साथियों हारून, गुलरेज व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। पार्किंग में गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने हाकी, बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई की। सिर-पैर में सूजन आई और 6100 रुपये भी गिर गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने FIR की मांग की।