भदेसर: भदेसर कस्बे के युवाओं ने गंदगी से जूझते हैंडपंप और वाटर कूलर को चमकाया, स्वच्छता का दिया संदेश
बुधवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर कस्बे में राजमहल प्रांगण के बाहर लंबे समय से गंदगी से बदहाल पड़े हैंडपंप और वाटर कूलर को गांव के युवाओं ने अपने प्रयासों से नया जीवन दे दिया। काई जमी जमीन, गंदगी और जालों से घिरे वाटर कूलर की स्थिति खराब हो चुकी थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में युवाओं ने रात में सफाई अभियान चलाकर