औरैया: फफूंद में एक ही रात में दो गांवों में लाखों की चोरी, शनिवार की रात मुढ़ी और खोयला गांव में चोरों ने घरों को बनाया निशाना
शनिवार की रात थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दिए। सुबह परिवार के लोगों के जागने पर चोरी की जानकारी हुई। दोनों पीड़ित परिवारों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी निवासी राजीव त्रिपाठी पुत्र अवधेश त्रिपाठी के घर शनिवार रात चोर पीछे की गली से मकान में लग