पंडारक थाना की पुलिस ने रविवार को पूर्व के एक बैंक कर्मचारी से नौकरी लगाने के नाम पर लूट करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने रविवार की शाम लगभग 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि 22 मई 2025 को अमित कुमार नामक ठग ने वैशाली निवासी रंजन कुमार सिंह, पिता शशिभूषण प्रसाद से बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों रुपए की ठगी की थी।