चंदवारा: चंदवारा घोरवाटांड़ में नाली नहीं बनने से सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
चंदवारा प्रखंड की चंदवारा पूर्वी पंचायत के घोरवाटांड़ गांव में नाली निर्माण के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। इससे सड़क पर जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।