ब्यौहारी: ब्यौहारी के उफरी गांव में कार ने बाइक को मारी ठोकर, दो सगे भाईयों की मौत, बाइक चालक गंभीर
भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है,तो बाइक चालक इस घटना में गंभीर घायल हुई हुआ है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में बीती रात्रि हुई है। बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को ठोकर मार दी ,बाइक में सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई तो चालक इस घटना में गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे दी है।