पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का उद्घाटन किया, प्रसिद्ध खिलाड़ियों को सम्मानित किया
शुक्रवार की शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होटल ताज में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष खेल विभाग द्वारा खेल क्षेत्र में हुयी उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री प्रस्तुत किया गया। वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध खिलाड़ियों - पैरा ओलंपिक विजेता दीपा मलिक समेत कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया।