चंदला थाना क्षेत्र: युवक से सामूहिक यौन उत्पीड़न, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप, परिजनों ने SDOP से लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में एक युवक ने तीन युवकों पर मारपीट करते हुए सामूहिक रूप से जबरन यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जहां प्रारंभिक तौर पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।