बलौदा: भारत माला मार्ग पर एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत
जांजगीर चांपा के बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव में भारत माला मार्ग पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक में निकले 3 बुजुर्ग को कुचल दिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में बलौदा पुलिस जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है. भारत माला मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है. कोरबी के हादसे।