लाडपुरा: डकनिया स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक गिरने से गम्भीर घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Ladpura, Kota | May 30, 2024 शहर के डकनिया स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान आज एक युवक के गिरने से गम्भीर घायल हो गया जिसको एम्बुलेंस एमबीएस अस्पताल लेकर पहुँची जहॉ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। भारत पुत्र राजूलाल निवासी प्रेम नगर झालावाड़ कोटा ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलने से गिर गया। घायल अवस्था मे उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया है।