राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार सुबह 9 बजे के करीब शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया खंड के ग्राम मटेवा में श्री राम मंदिर के सामने स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण हुआ, इसके बाद बौद्धिक का आयोजन कर ग्राम मटेवा में पथ संचलन निकाला गया, जिसका जगह जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया