अमृतपुर: जिले के बॉर्डर पर राउंड द क्लॉक हो रही चेकिंग, हिस्ट्रीशीटरों पर रखी जा रही नजर : ASP
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से फर्रुखाबाद में जिला प्रशासन को कड़े सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश हैं। खुद बीते दिन भी सीएम योगी ने वर्चुअल कांफ्रेंस में अधिकारियों को आदेश दिया था। एएसपी डॉ संजय सिंह ने बताया की जिले को जोन व सेक्टरों में बांटा गया है तथा राउंड द क्लॉक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गांवों को जाने वाले रास्ते पर भी चेकिंग जारी है।