अकबरपुर: मजनू शाह मजार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत
अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर रुरा रोड पर मजनू शाह मजार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है, जिसके अनुसार मृतक का नाम जगनेश पुत्र हरनाम उम्र करीब 33 वर्ष तथा पता राजपुर मवाई माधो बड़ा दौलतपुर, कानपुर नगर अंकित है।