भरगामा: भरगामा में कहीं नल से निकल रहा है पीले रंग का पानी, तो कहीं महीनों से बंद पड़ी है टोटी
शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को लेकर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नल का जल योजना धरातल पर पूरी तरह फेल दिख रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में अब यह लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है. गांव के लोगों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है,