भरगामा: खजुरी चौक के समीप सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों में से एक की इलाज के दौरान हुई मौत
अररिया - सुपौल एनएच 327 ई सडक मार्ग पर खजुरी चौक के समीप बुधवार को सडक दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों में से एक की नेपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दूसरे घायल युवक पूर्णिया में इलाज के दौरान जीवन व मौत से जूझ रहा है. इधर मृतक का सब जैसे ही गुरुवार को 12 बजे के करीब गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया व परिजनों में कोहराम मच गया.