चित्रकूट की बदहाल स्वास्थ्य सेवा में सुधार और जनपद में मेडिकल कॉलेज की मांग कर आज रविवार की सुबह 10 बजे से युवाओं ने शहर के शहीद स्मारक में कफन सत्याग्रह अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारी युवाओं ने चित्रकूट जनपद में बेहतर स्वास्थ्य की व्यवस्था तथा जनपद में मेडिकल कॉलेज बनवा जाने की मांग की है,उनका कहना है कि मांगे पूरी न होने पर उनका अनशन लगातार जारी रहेगा।