सीतापुर: न्यायालय ने महिला अपराध के संबंध में एक आरोपी को 25 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई वही ₹20000 का आर्थिक दंड लगाया
सीतापुर न्यायालय में महिला अपराध के मामले में एक आरोपी को 25 वर्ष की सजा सुनाई वही ₹20000 का आरोपी पर आर्थिक दंड लगाया गया। महिला अपराध के मामले में इमलिया सुल्तानपुर पुलिस के द्वारा सफल पैरवी की गई जिसके बाद इस मामले पर सोमवार को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 25 वर्ष की सजा सुनाई और आर्थिक दंड लगाया गया जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।