बेनीपट्टी: 157 पीडीएस डीलरों की दुकानों पर बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड निर्माण को लेकर कैंप का हो रहा आयोजन
बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में 157 पीडीएस डीलरों की दुकानों पर आयुष्मान गोल्डेन कार्ड निर्माण को लेकर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 39 जगहों पर संबंधित कर्मी के नही पहुंचने के कारण सोमवार को कैंप का आयोजन नही किया जा सका। हालांकि सोमवार तक प्रखंड क्षेत्र में कुल 18 हजार राशनकार्ड धारकों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड निर्माण के लिये अप्लाई किया जा सका है।