दीपावली के पर्व पर पिपरई का बाजार सोमवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ से गुलजार रहा।सुबह 11 बजे के बाद बाजार में रौनक चरम पर पहुंच गई। पिपरई सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग दीपावली की खरीदारी के लिए पहुंचे। बाजार में मिठाई,सजावट और उपहार की दुकानों पर जमकर खरीदारी होती दिखी। रोशनी और खुशियों से सजा बाजार त्योहार की चहल-पहल से सराबोर नजर आया ।