बिहारीगंज: अमृत महोत्सव का तीसरा दिन भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा, शुक्रवार को होगा समापन
बभनगामा दुर्गा मंदिर में चल रहे 75वें अखंड संकीर्तन अमृत महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। वृंदावन से आई साध्वी निष्ठा अवस्थी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों पर प्रवचन देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संध्या में स्थानीय स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शुक्रवार को पुजा अर्चना के बाद होगा समापन ।